लोजपा के कार्यकर्ता की हुई असामयिक निधन पर जताया शोक।
लोजपा के कार्यकर्ता की हुई असामयिक निधन पर जताया शोक।
नवनीत कुमार। महुआ
महुआ प्रखंड के माधोपुर निवासी कृष्णा पासवान के पुत्र छात्र लोजपा रामविलास वैशाली के जिला सचिव राजीव पासवान का बुधवार को आसमयिक निधन हो गया।
वे गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए थे। जिसकी जानकारी लोजपा सुप्रीमों सह जमुई सांसद चिराग पासवान एवं प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान को पता चला। इसके बाद राजीव के पिताजी से हाजीपुर के कोनहारा घाट पर मोबाइल से बात कर इस दुःख की घड़ी में सात्वना दिया। लोजपा रामविलास के वरिष्ट नेता पूर्व सांसद प्रतिनिध अवधेश कुमार किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह , प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, हरिहर पासवान, वैशाली जिला अध्यक्ष छात्र लोजपा रामविलास श्रीकांत कुमार पासवान,किसान सेल के जिला अध्यक्ष संजय पासवान , अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष समोद पासवान,जिला महासचिव राकेश पासवान ,जितेंद्र कुमार भी हाजीपुर कोनहारा घाट पर जाकर अंतिम दाह संस्कार में शामिल हुए।
