April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक विवाहिता की गले में फंदा डालकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

पातेपुर थाना क्षेत्र के मौदह चतुर गांव में दहेज लोभियों द्वारा पांच लाख रुपए के लिए एक विवाहिता की गले में फंदा डालकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. विवाहिता की हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही उसके मायके के लोग लड़की के ससुराल पहुंच कर घटना की जानकारी पातेपुर पुलिस को दिया. जानकारी मिलते ही पातेपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. इस मामले में लड़की के पिता ने पातेपुर थाने में ससुराल पक्ष के सात लोगो के विरुद्ध नामजद प्रथिमिकी दर्ज कराई है.

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिगांव थाना क्षेत्र के बेला दरगाह गांव निवासी राम चंद्र राय के पुत्री ललिता कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व पातेपुर थाना क्षेत्र के मौदह चतुर गांव निवासी राम प्रीत राय के पुत्र अभिषेक कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ था.शादी के समय लड़की के पिता द्वारा उपहार स्वरूप तीन लाख रुपए, अपाची बाइक एवं अन्य सामग्री दी गई थी. लेकिन दहेज लोभी लड़के पक्ष के लोग बार बार व्यवसाय करने के नाम पर लड़की से पांच लाख रुपए मायके से लाने का दबाव बनाकर मारपीट किया करते थे. इस दौरान चार माह पूर्व लड़की को एक बच्ची जन्म लिया था. बच्ची जन्म लेने तथा पैसे की मांग पूरा नही होने पर मंगलवार को लड़की के ससुराल वाले द्वारा लड़की के साथ बुरी तरीके से मारपीट कर गले में फंदा डालकर उसकी हत्या कर दी गई. लड़की की हत्या की जानकारी स्थानीय लोगो द्वारा लड़की के मायके वालों को दी गई. सूचना मिलते ही लड़की के पिता समेत मायके के दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गए. लड़की के मायके के लोगो ने अपनी लड़की को मृत देख तत्काल इसकी सूचना पातेपुर पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही पातेपुर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. इस मामले में लड़की के पिता रामचंद्र राय ने थाने में लिखित आवेदन देकर मृतक विवाहिता के पति अभिषेक कुमार,भैसुर विकाश राय, प्रमोद राय, ससुर राम प्रीत राय, सास एवं गोतनी समेत सात लोगो के विरुद्ध नामजद प्रथिमिकी दर्ज कराई है. इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया की विवाहिता की हत्या की जानकारी मिली थी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है. लड़की पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष के सात लोगो के विरुद्ध नामजद प्रथिमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस प्रथिमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.