सभी प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण विभिन्न विभागों के पदाधिकारीयो के द्वारा किया गया ।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।।
जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देश के आलोक में गोरौल प्रखंड के सभी प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण विभिन्न विभागों के पदाधिकारीयो के द्वारा किया गया । इसी क्रम में उप परियोजना निदेशक आत्मा, वैशाली सियाराम साहू के द्वारा लोदीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर का भी निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की स्वच्छता, शौचालय की स्थिति, विद्यालय में वर्ग कक्ष की उपलब्धता, पुस्तकालय की व्यवस्था और उसका व्यावहारिक इस्तेमाल, चारदीवारी की स्थिति सहित वर्ग वार बच्चों का नामांकन और उपस्थित, वर्ग संचालन की स्थिति ,सभी वर्गों में दैनिक समय सारणी के उपलब्धता के साथ-साथ समय सारणी के अनुसार वर्ग संचालन की स्थिति, चाहत गतिविधि के साथ-साथ गुणवत्ता शिक्षण की जांच पड़ताल की गई। वर्ग तीन और चार के बच्चों के अलावा अन्य वर्ग के बच्चों ने उप परियोजना निदेशक,आत्मा का वेलकम ताली बजाकर अपने अपने वर्गों में स्वागत किया । निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी, हिंदी, गणित के अलावा समान ज्ञान से संबंधित प्रश्न बच्चों से पूछे गए ।बच्चों ने संतोषजनक जवाब भी दिया।वर्ग पांचवी के बच्चो से जब फाइव का हिंदी पूछा गया तो बच्चों ने जबाब में पांच बताया लेकिन जब फिफ्थ का हिंदी पूछा गया तो बच्चे असमंजस में पड़ गए । बच्चों के ड्रेस कोड को लेकर अप परियोजना निदेशक आत्मा ने बच्चों से कहा की सरकार आप सभी को ड्रेस की राशि जब बैंक खाते पर भेज दी है तो फिर सभी बच्चो को पोशाक बनवा लेना हैं । हालांकि विद्यालय की सभी लड़कियों को ड्रेस कोड में देख कर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया । विद्यालय के एक कमरे में अवस्थित पुस्तकालय की व्यवस्था को देखकर भी उनके द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं इसके उपयोग के संबंध में बच्चों से भी बात की गई ।पुस्तकालय के टूटे फर्श और बिना गेट वाले चारदीवारी को लेकर उनके द्वारा कहा गया की इसकी सूचना जिला पदाधिकारी के समीक्षात्मक बैठक में अवश्य दूंगा । लगभग 2 घंटे तक विद्यालय की गतिविधियों का निरीक्षण उप परियोजना निदेशक,आत्मा, वैशाली के द्वारा किया गया । निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आनंद कुमारी ,शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ,सुनील कुमार ठाकुर, विभा कुमारी ,रिंकू कुमारी देवी ,ज्योति भारती सहित दोनों रसोइया महादेव राय और चंदेश्वर राय उपस्थित थे । वही वर्ग दूसरी की छात्रा ,रिद्धि , स्नेहा और मानसी ने चहक गतिविधि की प्रस्तुति भी की ।
