April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना में युवक की दर्दनाक मौत।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
सड़क दुघर्टना में युवक की दर्दनाक मौत।

हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग महमदपुर दरिया गांव के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक 35 वर्षीय युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बखरा निवासी स्वर्गीय हरिश्चंद्र सिंह के पुत्र मनमोहन सिंह के रूप में हुआ है. घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतक महमदपुर दरिया गांव के समीप बने क्रॉसिंग से सड़क पार कर रहा था कि हाजीपुर कि ओर से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया,जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार ,अवर निरीक्षण विकास कुमार घटनास्थल पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया, मृतक के परिजनों को घटना की सुचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुचकर शव से लिपट लिपट कर रोने लगे. मृतक एकलौता पुत्र था और शादी सुदा भी था.उसे एक बेटा और एक बेटी भी है. वहीं बस चालक बस लेकर भागने में सफल रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.