April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में 186 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच

महुआ में 186 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ पीएचसी में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा लाभ के तहत स्वास्थ्य जांच कराने के लिए गर्भवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच यहां उनकी विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के साथ उन्हें उचित परामर्श के साथ जच्चा बच्चा स्वस्थ रहने के लिए दवाइयां भी दी गई।
यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम कुमार आदि ने सक्रियता बरतते हुए 186 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच कराई। बताया गया कि यहां वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस आदि की जांच की गई। जांच करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि गर्भवतियों में वजन की कमी के साथ उन्हें कमजोरी की शिकायत पाई गई। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्हें पौष्टिक भोजन में दूध, दही, घी, मांस, मछली, अंडा, फल, हरी साग सब्जी, अंकुरित चना, मूंग, दलिया आदि खाने को सलाह दी गई। बताया गया कि माता को स्वस्थ रहने पर ही प्रसव ठीक ढंग से कराया जा सकता है। माता स्वस्थ रहेंगी तो पेट में पलने वाला बच्चा भी स्वस्थ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.