April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नन बैंकिंग महिला समूह के सदस्य ने एक व्यक्ति का सिर फोड़ा: हंगामा

नन बैंकिंग महिला समूह के सदस्य ने एक व्यक्ति का सिर फोड़ा: हंगामा
अनुमंडल अस्पताल के पास नगर परिषद वार्ड संख्या 01 की घटना
महुआ, नवनीत कुमार
महिला नन बैंकिंग समूह से जुड़े एक सदस्य ने एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया। यह घटना व्यापक रूप ले लिया और ग्रामीणों ने पकड़कर पहले तो उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिर कुछ लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया।
घटना बुधवार की देर शाम महुआ थाने के अनुमंडल अस्पताल के पास नगर परिषद वार्ड संख्या 01 में घटी। बताया जा रहा है कि महिला नन बैंकिंग समूह से जुड़े एक व्यक्ति उक्त गांव के एक घर असमय पैसा वसूली के लिए पहुंचा। घर से महिला निकली तो उसका अभद्र व्यवहार किया। इस बीच शशि भूषण कुमार ने जब उससे असमय पैसा वसूलने आने का कारण पूछा तो वह आग बबूला हो गया। समूह सदस्य ने अपनी बेल्ट निकालकर उनकी पिटाई कर दी। जिससे उनका सिर से खून आने लगी और वे लहूलुहान हो गए। यह सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो वे वहां पहुंचे। वह समूह के सदस्य द्वारा किए गए कारनामे को देख गुस्से में आ गए और भीड़ उस पर टूट पड़ी। वीर की पिटाई से समूह सदस्य अधमरा की तरह हो गया। स्थिति को भापते हुए कुछ लोगों ने उक्त व्यक्ति को एक कमरे में बंद कर दिया। इधर जब पुलिस पहुंची तो उसे अपने कब्जे में ले लिया। गांव के पंकज सिंह, कामेश्वर सिंह आदि ने बताया कि घायल शशिभूषण कुमार का यहां अनुमंडल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि समूह का पैसा दिन में वसूली होता है ना कि रात में। लोगों ने रात में एक महिला के यहां पहुंच कर पैसा वसूली करने का विरोध जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.