अष्टयाम यज्ञ के लिए 251 महिलाओं ने की जलभरी
अष्टयाम यज्ञ के लिए 251 महिलाओं ने की जलभरी
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ के नगर परिषद वार्ड संख्या 01 त्रिलोकचक में काली मंदिर पर अष्टयाम यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 251 महिलाएं और लड़कियां शामिल हुए।
यह यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर महुआ कालीघाट पहुंची। जहां पलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को कलश में भरकर पुनः श्रद्धालु यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए। गुरुवार को श्री राम जय राम जय जय राम का अखंड जाप शुरू होगा जो 24 घंटे तक चलेगा। इस यात्रा में अरुण सिंह, बृजेश पटेल, मृत्युंजय सिंह, पंकज कुमार, राजकुमार, कृणाल जायसवाल आदि सक्रियता बरती। यात्रा में श्रद्धालुओं की टोली हाथ में पताका लिए हुए और जयघोष करते हुए चल रहे थे। आगे आगे घोड़े और बाजे भी थे।
