हत्या आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
हत्या आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे हत्या कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर मंगलवार को की।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि हत्याकांड में फरार चल रहे थाने के टाड़ा निवासी रामसागर राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि रामसागर राय हत्या कांड में नामजद था और एक वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी भी की थी।
