अष्टयाम यज्ञ के जाप से गूंज रहा महुआ का त्रिलोकयक गांव
अष्टयाम यज्ञ के जाप से गूंज रहा महुआ का त्रिलोकयक गांव
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद का वार्ड संख्या 01 त्रिलोकचक गांव अष्टयाम यज्ञ में अखंड रामनामा जाप से गूंज रहा है।
यहां गुरुवार को श्रीराम जय राम जय-जय राम का अखंड जाप शुरू हुआ जो 24 घंटे तक चलेगा। यज्ञ को लेकर पूरा इलाका भक्ति में डूबा है। यहां रामायण के साथ भगवान राम का अखंड जाप में महिला पुरुष लगे हैं। यहां अष्टयाम का महा जाप शुरू होते ही श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए हैं। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए महिला श्रद्धालुओं में होड़ मची है। इस यज्ञ में प्रमोद झा, प्रो गणिनाथ मिश्रा, रमेश मिश्र, अरुण मिश्रा, राज कुमार ठाकुर, जितेंद्र मिश्रा, राजीव रंजन, चिंटू मिश्रा, संजीव मिश्रा, मिंटू मिश्रा, शशि शेखर, मोनू, संजय मिश्रा, नागमनी, वकील मिश्रा , अजीत मिश्रा, कमलू मिश्रा, बिट्टू मिश्रा, सिंगर रंगबाज राजा, आचार्य चंदन ठाकुर, इंदरजीत ठाकुर, सुनील झा, नितेश झा, अंशु झा, पंकज कुमार, रोमी यादव आदि सक्रिय रूप से यज्ञ को संपन्न कराने में लगे हैं। इस यज्ञ को लेकर महिलाओं में तो भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। महा जाप में महिलाएं भी सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। बताया गया कि शुक्रवार को यज्ञ समापन पर भगवान की झांकी निकाली जाएगी और रात में विवाह कीर्तन होगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाया जा रहा है। लोगों में श्रद्धा और भक्ति कायम है। अष्टयाम को लेकर गांव की बेटियां भी ससुराल से मायके पहुंची है और इसमें योगदान दे रही हैं। मालूम हो कि यहां इस यज्ञ को लेकर बुधवार को 251 कन्याओं ने जलभरी की थी।
