रबी महोत्सव का आयोजन
रबी महोत्सव का आयोजन
महुआ। नवनीत कुमार
चेहराकला प्रखंड में रबी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किए।
यहां महोत्सव में किसानों को गेहूं उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि गेहूं की अच्छी उत्पादन कैसे हो इसके लिए उन्हें कब बुवाई करनी चाहिए और खेतों में कौन से खाद का प्रयोग करना चाहिए। यहां पर कृषि विशेषज्ञों की सुनने के लिए किसानों की भीड़ रही। उन्होंने किसानों की आवाज को भी सुनी और एक दूसरे का विचार आदान-प्रदान किया। इस मौके पर किसानों ने भी खुलकर अपनी बातों को रखा। रबी महोत्सव के मौके पर कृषि विभाग से जुड़े पदाधिकारी, कृषि सलाहकार के अलावा किसान व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
