April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ के समापन पर जयघोष से गूंज उठा त्रिलोकचक गांव

अष्टयाम यज्ञ के समापन पर जयघोष से गूंज उठा त्रिलोकचक गांव
महुआ। नवनीत कुमार
24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ समापन पर शुक्रवार को महुआ नगर परिषद का त्रिलोकचक गांव जयघोष से गूंज उठा। यहां यज्ञ का महाजाप समाप्त होते ही श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं के जयकारे लगा। जिससे इलाका गूंज उठ।
इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और सुखद भविष्य की कामना के साथ स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के लिए मन्नत मांगी। इस यज्ञ में 12 संकीर्तन मंडलियों ने श्री राम जय राम जय जय राम का अखंड जाप किया। जाप को लेकर पूरा इलाका भक्ति में लीन रहा। यहां पर महिलाओं ने रामायण पाठ किए। यज्ञ में भारी संख्या में महिलाएं अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और यज्ञ भगवान पर माथा टेका। यज्ञ समाप्त होते ही आरती में श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए और एकाग्रचित्त मन से यपज्ञ देवता की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.