बोलेरों सवार अपराधियों ने मद्धनिषेध विभाग के अधिकारी बनकर घर में छापेमारी करने के बहाने कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर के तीसीऔता थाना क्षेत्र के पिंडौता गांव में बोलेरों सवार अपराधियों ने मद्धनिषेध विभाग के अधिकारी बनकर घर में छापेमारी करने के बहाने कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने घर में घुसकर शराब ढूंढने का बहाना कर एक व्यक्ति के घर से जहां पंद्रह हजार रुपए नगद समेत लगभग पचास हज़ार रुपए का आभुषण एवं कपड़ा आदि लेकर चलते बना। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने तीसीऔता थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रथिमिकी दर्ज करने हेतु शिकायत पत्र दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की आधी रात तीसीऔता थाना क्षेत्र के पिंडौता ब्रह्मस्थान के समीप दलित टोले में एक बोलेरों गाड़ी पर सवार सात आठ की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने मद्दनिषेध विभाग का आधिकारी होने का हवाला देते हुए उक्त गांव निवासी बुद्धू पासवान के घर में घुसकर घर में शराब होने की सूचना मिलने की बात कह कर घर खुलवाया। घर का दरवाजा खुलते ही अपराधियों ने घर में घुसकर घर के सभी सदस्यों को अपने कब्जे में ले लिया तथा घर में रखे बक्सा को उठाकर चलते बने। घर के लोग जबतक कुछ समझ पाते सभी अपराधी गाड़ी में बैठ कर निकल गए। घटना से पीड़ित व्यक्ति बुद्धू पासवान के पुत्र प्रसाद पासवान ने बताया की चोरों ने पंद्रह हजार रुपए नगद समेत लगभग पचास हजार से अधिक मूल्य का सोने एवं चांदी का आभुषण चुरा ले गए । घटना के बाद स्थानीय लोगो द्वारा जब स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी गई तो घटना के 13 घंटे से अधिक समय के बाद पुलिस पहुंच कर मामले की जांच की। जिस कारण स्थानीय लोगों के प्रति तिसीऔता पुलिस में आक्रोश व्याप्त है।
