शराब बरामदगी और पीने मामले में कई गिरफ्तार: गया जेल
शराब बरामदगी और पीने मामले में कई गिरफ्तार: गया जेल
महुआ। महुआ पुलिस ने शराब बरामदगी और पीने मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी पुलिस ने विभिन्न जगहों से की। शराब को लेकर चल रही विशेष छापेमारी के तहत यह गिरफ्तारी हुई।
शुक्रवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि शराब बरामदगी और पीने मामले में महुआ थाना के जलालपुर गंगटी निवासी अरुण कुमार दास को गिरफ्तार किया गया। साथ ही गोरौल थाने के शेखपुरा गंगटी निवासी मो इरफान को उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। वही महुआ थाने के फतेहपुर पकड़ी के विजय कुमार सिंह को भी उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
