सांसद प्रतिनिधि के पुत्र की आकस्मिक मौत पर मंत्री ने जताया शोक
सांसद प्रतिनिधि के पुत्र की आकस्मिक मौत पर मंत्री ने जताया शोक
महुआ। सांसद प्रतिनिधि और लोजपा के प्रदेश महासचिव के पुत्र की हुई आकस्मिक मौत पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शोक जताया। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताते हुए मृतक के परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस रखने की नसीहत दी।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पीड़ित परिवार से दूरभाष पर बात की और उन्हें सांत्वना दिया। मालूम हो कि रालोसपा के प्रदेश महासचिव और सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह के जेष्ठ पुत्र 33 वर्षीय अभिजीत की हुई आकस्मिक मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की। कहा कि यह अपूरणीय क्षति है। इस दुखद घड़ी में भगवान उनके परिजन को धैर्य और साहस दे। वही पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीड़ित के घर पहुंच कर इस दुख की घड़ी में साहस रखने को कहा।
