April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल मुलाकात कर एक लिखित ज्ञापन सौंपा

बिदुपुर।बिदुपुर थाना क्षेत्र में नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल मुलाकात कर एक लिखित ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल के साथ मिलकर भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष फेराज हुसैन से आम लोगों के हित में समुचित कार्ययोजना तैयार कर नशे के अवैध कारोबारियों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी सधन अभियान चलाकर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सतत् पेट्रोलिंग चलाने का आग्रह किया। जिससे आम लोगों को न्याय के साथ विकास का समुचित लाभ बदले हुए राजनीतिक माहौल में भी मिल सकें। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य रणजीत प्रसाद यादव, मंडल महामंत्री पश्चिमी आनंदी सिंह कुशवाहा, क्रीड़ा मंच मंडल अध्यक्ष धनुष सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष प्रमोद पासवान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दीनबंधु झा, रविन्द्र प्रसाद सिंह (डीलर), भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, किशुन पासवान, नवीन कुमार, राहुल कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.