April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर बखरी के पास हुई घटना
महुआ, नवनीत कुमार

बाइक की धक्के से सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना शनिवार कि सुबह महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर बखरी पशु पशु हाट के पास घटी।
मृतक 65 वर्षीय नवमी पटेल महुआ थाना के ही मीरपुर पताढ पंचायत अंतर्गत कर्णपुरा गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार नवमी पटेल गांव से बिरना लखनसेन बोतला चौक किसी काम से पैदल जा रहा था। पंचायत के मुखिया पति धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि वह उक्त स्थान के पास जैसे ही सड़क पार करने की कोशिश किया कि अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस चक्कर में नवमी पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी रक्त स्राव हो गई। हालांकि लोग उसे उठाकर आनन-फानन में हाजीपुर ले गए। जहां से पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान कुछ ही घंटे बाद पीएमसीएच में उसने दम तोड़ दी। मनहूस खबर जैसे ही परिजनों को मिली उनमें चित्कार मच गई। देर शाम समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव घर नहीं आया था। बताया गया कि पीएमसीएच में पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर लाया जाएगा। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.