April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मधुमेह दिवस पर महुआ के डॉक्टर को दरभंगा में किया सम्मानित।

मधुमेह दिवस पर महुआ के डॉक्टर को दरभंगा में किया सम्मानित।रिपोर्ट दिलीप कुमार

महुआ.विश्व मधुमेह दिवस पर दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे महुआ के एक चिकित्सक को उत्कृष्ट कार्य करने के लिय सम्मानित किया गया है.चिकित्सक को मिले सम्मान पर स्थानीय लोगों ने हर्ष जाहिर करते हुए बधाई दी है.
मिली जानकारी के अनुसार मधुमेह दिवस पर दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महुआ के अब्दुलपुर निवासी डॉ मनीष कुमार को बिहार विधान परिषद के सदस्य हरी सहनी द्वारा हेल्थ केयर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया.सम्मान पाने पर डॉ मनीष को मुखिया विजय पासवान,पूर्व मुखिया दिनेशचंद्र भूषण, डॉ आनंद कुमार,सुरेश यादव,रविंद्र कुमार,दीपक कुमार कुशवाहा,पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह,राजीव कुमार,विद्यासागर के साथ अन्य लोगों ने बधाई दी है.
फोटो/ दरभंगा में सम्मान पाते डॉ मनीष कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.