सोनपुर के थियेटरों में झूमती लड़कियां बढ़ा रही मेले की शोभा।
सोनपुर के थियेटरों में झूमती लड़कियां बढ़ा रही मेले की शोभा।
NR इंडिया NEWS
हाजीपुर/सोनपुर। पशु मेले के लिय विश्व में प्रसिद्ध बिहार का सोनपुर मेले में आय दिन थियेटरों में ठुमके लगा रही लड़कियां मेले की शोभा बढ़ा रही है।मेला देखने पहुंच रहे लोगों की निगाहे शाम होते ही थियेटरों की ओर दौड़ पड़ती है।ऐसे तो राज्य सरकार द्वारा भी आगंतुओ के मनोरंजन के लिय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की माध्यम मेले में भव्य पंडाल का निर्माण कराकर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही हास्य कवि सम्मेलन, भोजपुरी,मैथिली कार्यक्रम का भी आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें बिहार से जुड़ी कलाओं को देखकर लोग भावविहोर हो जा रहे है।लेकिन अधिकांश लोगों की चाहत थियेटरों में झूम रही लड़कियों को एक झलक देखने को बेताब रहता है।शाम होते युवा पीढ़ी हो या अधेड़ सभी एक साथ विभिन्न थियेटरों के मुख्य गेट पर पहुंचकर टिकट लेने के बाद अंदर प्रवेश कर घंटों मनोरंजन करते देखे जा रहे है।थियेटरों में विभिन्न राज्यों से आई महिला कलाकारों द्वारा जब बिहार के प्रसिद्ध भाषा भोजपुरी के भोजपुरी गीतों पर लगाएं जा रहे ठुमके को देखकर लोग काफी उत्तेजित होकर लुप्त उठा रहे है।मेले में गज ग्रह के सामने पायल एक नजर थियेटर में लखनऊ से आई गुड़िया, सोनम, कोलकाता के राधा, पूजा,पायल, दार्जलिंग के खुशबू,पूजा, प्रिया के साथ अन्य लड़कियों की कार्यक्रम देखकर लोग उसके साथ ठुमके भी लगा रहे है।थियेटर संचालक विनय कुमार सिंह, बादल कुमार के साथ अन्य ने बताया में थियेटर संचालन के दौरान किसी कलाकारों को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर सुरक्षा की विशेष व्यव्स्था की गई है।ताकि महिला कलाकार निर्भीक होकर अपनी कलाओं की प्रस्तुति कर सके।
फोटो/ पायल एक नजर में ठुमके लगाती लड़किया।
