April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित कर भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन का भव्य स्वागत किया गया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के टेकनारी पंचायत के चकनसीर गांव स्थित समाजसेवी मोहम्मद एहसान के आवास पर भव्य कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित कर भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन का भव्य स्वागत किया गया।
सम्मान समारोह में चकनसीर गांव निवासी मोहम्मद एहतेशाम ने विधायक लखेंदर कुमार रौशन, व्यापार मंडल अध्यक्ष सह प्रमुख पति गणेश राय के साथ ही दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मोहम्मद निसार, मोहम्मद सितारे, हाफ़िज़ शाकिर, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद शहाबुल, इंद्रजीत सिंह, नरेश राय, आदि के साथ ही भारी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र की सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य कर रही है अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा कइ योजना चलाई जा रही है अन्य पार्टीयां मुसलमानों को बीजेपी का भय दिखाकर अपनी रोटियां सेंकने में मशगूल रहती है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुसलमानों का भरोसा काफ़ी बड़ा है भारी संख्या में आज मुस्लिम समाज के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.