यूनिक इंग्लिश पब्लिक स्कूल मे स्कूली बच्चों के लिए खेल का आयोजन किया गया
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
बाल दिवस के अवसर पर सिमरवाडा़ के यूनिक इंग्लिश पब्लिक स्कूल मे स्कूली बच्चों के लिए खेल का आयोजन किया गया। जिसमें कइ स्कूलो के बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजन मे कइ खेल शामिल थे । छात्राओं के लिए बैडमिंटन तथा स्कीपिंग एवं छात्रों के लिए क्रिकेट का आयोजन किया गया था। फाइनल मुकाबला किड्स गार्डेन डेवेलपमेन्ट एकेडमी,बेलादम बनाम यूनिक इंग्लिश पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें यूनिक के छात्रों ने इतिहासिक जीत हासिल की।
खेल के आयोजन मे दोनों विधालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे। यूनिक इंग्लिश पब्लिक स्कूल के निदेशक एम ए अंसारी ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर हर वर्ष बच्चों के प्रोत्साहन के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है ।जीत हासिल कर के जहां बच्चों ये खुशी का ठिकाना नहीं रहा वहीं सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। मौके पर शिक्षकगण , विजय झा, नुसरत अंसार, नाज़नीन हसन , राजकिशोर , कुमुद कुमार, प्राचार्य मो.आदिल अंसारी , निदेशक एम ए अंसारी,एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
