एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
आंदोलन की सफलता को लेकर छात्रों ने मनाया जश्न
महुआ
15/11/22
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर में पिछले 12 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना की सफलता को लेकर जश्न मनाया । एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि पिछले 12 दिनों से बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर कैंपस में 23 सूत्री मांगों को लेकर संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना किया गया था जिसमें सभी मांगों को विश्वविद्यालय पदाधिकारी द्वारा मान लिया गया ।
इस 23 सूत्री मांगों में मुख्य रूप से माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा एससी_एसटी के छात्र एव सभी वर्गो के छात्राओं को उच्च शिक्षा में निशुल्क शिक्षा देने के आदेश धरातल पर लागू करने, परीक्षा कैलेंडर जारी करने,छात्र संघ चुनाव कराने , पीजी में सीट बढ़ोतरी की मांग थी ।
सभी कार्यकर्ताओं ने हमारा आंदोलन सफल हुआ , एआईएसएफ जिंदाबाद ,छात्र एकता जिंदाबाद, राष्ट्रपति हो या चपरासी की संतान सबको शिक्षा एक समान जैसे नारे लगाए
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार, मुकुंदपुर के पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू,सफदर इरशाद, चंदन तेज पुंज ,सोहन शर्मा, राहुल , चंदन कुशवाहा ,विजय यादव ,अनुज मालाकार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
