April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक महिला के साथ गलत नियत से छेड़खानी किए जाने का ममला प्रकाश में आया है।

पातेपुर थाना क्षेत्र के मौरा बुजुर्ग गांव में एक महिला के साथ गलत नियत से छेड़खानी किए जाने का ममला प्रकाश में आया है। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया ।इस मामले में पीड़ित महिला थाने मे आवेदन देकर गांव के पांच लोगो के विरुद्ध नामजद प्रथिमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में प्रथिमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
पातेपुर थाना क्षेत्र के मौरा बुजुर्ग गांव निवासी उपेंद्र राय की पत्नी सीता देवी ने थाने मे दिए आवेदन में बताया कि वह अपने घर में सोई हुई थी तभी रात्रि के करीब ग्यारह बजे गांव के ही मिथिलेश राय गलत नियत से घर में घुस कर छेड़खानी करने लगा जिसका विरोध करने पर आरोपी ने हत्या करने की नियत से गला दबाने लगा। घिघियाने की आवाज सुनकर जब महिला के पुत्र एवं पुत्री दौरे तो आरोपी मिथिलेश राय भाग गया तथा कुछ देर के बाद ही मिथिलेश राय, विकाश कुमार, गूंजा देवी, निशा कुमारी एवं रूबी देवी घर पर आ कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही छह हजार रुपए भी लूट लिया। महिला ने बताया की आरोपी मिथिलेश राय के विरुद्ध पूर्व का एक केस न्यायालय में लंबित है जिसे उठाने के लिए बार बार इस तरह के घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया की मौरा बुजुर्ग गांव से एक महिला द्वारा छेड़खानी किए जाने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ था पुलिस प्रथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.