मारपीट में एक महिला सहित 3 जख्मी।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
मारपीट में एक महिला सहित 3 जख्मी।
गोरौल थाना क्षेत्र के भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला सहित 3 लोग जख्मी हो गया. इस सम्बंध में बहादुर गांव निवासी जुगुल महतो के द्वारा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाते हुए कहा कि भोजभात के लिये आयोजित पंचायत के लिये अपने बगलगीड़ हरिंदर महतो को बुलाने गया तो. इसी दौरान सभी ने मिलकर मारपीट करने लगा. इतना ही नही घर पर चढ़कर सभी ने तोरफोर कर घर सभी सामान क्षतिग्रस्त कर दिया . बचाने आयी पत्नी एवं पुत्री को भी मारपीट कर बाल पकड़कर कुछ दुर तक घसीट दिया ,जिससे वह दोनों बेलग्न हो गई. इस मामले में अरविंद महतो, विजय महतो,,अजय महतो सहित डेढ़ दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
