April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी।

गोरौल चौक कटहरा मुख्य मार्ग के सोन्धो हरिहर चौक मुर्गी फार्म के निकट मंगलवार की संध्या को पिकअप गाड़ी से ठोकर लगने के कारण एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगो ने दोनों जख्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है .घटना के सम्बंध में बताया गया है कि बेलसर ओपी क्षेत्र के नगवां चकबाजा गांव निवासी 30 वर्षीय वकील सिंह एवं 25 वर्षीय गुलाब कुमार अपने बाइक से अपने घर लौट रहा था कि गोरौल की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने उसके बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया,जिससे जख्मी होकर दोनों सड़क के किनारे गिर गया. जख्मी प्रदीप दिव्यांग है और उसका एक पैर पहले से ही नही है. कृतिम पैर लगाकर वह चलता है.दुर्घटना में एक जख्मी की हालत नाजुक बताया गया है. वही पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.