उच्च और उच्चतर विद्यालयों में दसवीं की सेंटअप परीक्षा शुरू
उच्च और उच्चतर विद्यालयों में दसवीं की सेंटअप परीक्षा शुरू
महुआ के विभिन्न उच्च और उच्चतर विद्यालयों में प्रथम दिन ली गई हिंदी की परीक्षा,
महुआ, नवनीत कुमार
मैट्रिक परीक्षार्थियों की सेंटअप परीक्षा मंगलवार को यहां विभिन्न उच्च और उच्चत्तर विद्यालयों में शांति व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा को लेकर सभी उच्च और उच्चतर विद्यालयों में परीक्षार्थियों की भीड़ रही। प्रथम दिन मातृभाषा हिंदी की परीक्षा ली गई।
यहां वैशाली उच्चतर विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ राम बालक यादव के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित हो रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य श्री यादव ने बताया कि परीक्षा में एक हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षार्थियों को हर संभव सुविधा दी जा रही है। यह परीक्षा आगामी 22 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यहां शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा लेने के लिए परीक्षार्थियों को विशेष हिदायत दी गई है। परीक्षा एक पाली में ही ली जा रही है। उधर संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर, उच्चतर विद्यालय हरपुर मिर्जानगर, सिंघाड़ा, हरपुर बेलवा, बालू घाट खेसरहिया, प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर विद्यालय महुआ, सेहान, कर्णपुरा, प्रेमराज, सरसई, अब्बूचचक गोपालपुर आदि में भी परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हुई। इधर परीक्षार्थियों ने बताया कि मातृभाषा की परीक्षा होने के कारण कोई ज्यादा परेशानी नहीं आई। सभी प्रश्न सिलेबस से ही दिए गए थे।
