जाम ऐसी कि जहां के तहां ठहर गए लोग
जाम ऐसी कि जहां के तहां ठहर गए लोग
जाम में फंसकर कराहती रही एंबुलेंस और स्कूली गाड़ियां
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद बाजार मंगलवार की सुबह से दोपहर तक जाम से कराहता रहा। यहां वाया नदी सड़क पुल से लटके 12 चक्के वाला ट्रक को निकालने के कारण जाम गहराया और जहां के तहां लोग ठहर गए। जाम ऐसी की एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी इसमें घंटों फंसी रही।
यहां बीते रात वाया नदी सड़क पुल पर रेलिंग तोड़ते हुए 12 चक्के वाला ट्रक का आधा हिस्सा लटक गया था। इस कारण रात को भी यहां भारी जाम से लोगों को गुजरना पड़ा था। ठंड में लोग जाम में पड़कर कराहते रहे। काफी मशक्कत के बाद वे धीरे-धीरे निकले। वही मंगलवार कि सुबह से लटके ट्रक को निकालने का काम क्रेन द्वारा शुरू हुआ। जिसके कारण बाजार का लाइफ लाइन कहा जाने वाला सड़क पुल पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। जिसके कारण पूरा बाजार गाड़ियों और लोगों की भीड़ से जक थक हो गया। यहां वाया नदी सड़क पुल से लेकर गांधी स्मारक, थाना चौक से लेकर जवाहर चौक और बाजार की सभी सड़कें जाम से कराहता रहा। दोपहर बाद जब क्रेन द्वारा गाड़ी और नदी में गिरे उसके चक्के को निकाल कर हटाया गया तब जाकर धीरे-धीरे लोगों का खिसकना शुरू हुआ और शाम तक जाम काबू में आई। लाइफ लाइन सड़क पुल अवरुद्ध हो जाने के कारण एंबुलेंस, इमरजेंसी गाड़ियां बच्चों से भरी स्कूली वाहनें भी इसमें घंटों फंसे रहे।
