April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पद पर तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया दीलीप कुमार।

जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पद पर तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया दीलीप कुमार।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट

पातेपुर नगर पंचायत के खेसराही गांव स्थित चंदेश्वर प्रसाद सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को पातेपुर प्रखंड जदयू का चुनाव सम्पन्न हुआ प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सैयद इकबाल, प्रखंड प्रेक्षक अशोक जौधरी के द्वारा कराए गए निर्वाचन प्रक्रिया में पातेपुर प्रखंड जदयू के अध्यक्ष पद पर तीसरी बार टेकनारी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीलीप कुमार सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव के प्रकिया के दौरान मुख्य रूप से तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर मनोज कुमार, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशर्फी सिंह कुशवाहा, मुखिया गरीबनाथ आलोक, राजकुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुस्तफा हसन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, उमेश रजक बब्लू पटेल, ब्रजेश कुमार सिंह, डाक्टर शमीम, धर्मशीला देवी, मोहम्मद सईद उर्फ मिस्टर,अनवार अहमद आदि भारी संख्या में जदयू के डेलीगेट एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा प्रखंड प्रवेक्षक अशोक चौधरी के द्वारा करते ही निर्विरोध नव निर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीलीप कुमार को उपस्थित लोगों ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष एवं जदयू नेता एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव की घोषणा के बाद सबसे पहले शिक्षाविद् समाजसेवी चंदेश्वर प्रसाद सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को राजद के राज्य परिषद सदस्य पुर्व जिला पार्षद सदस्य सीताराम राय, पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार पंकज, महेश प्रसाद सिंह आदि नेताओं ने भी फुल माला पहनाकर सम्मानित किया एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.