April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इस भीषण दुर्घटना में बाल-बाल बचे चालक और खलासी पुल से आधा लटका ट्रक लोगों के लिए बना कौतूहल

इस भीषण दुर्घटना में बाल-बाल बचे चालक और खलासी
पुल से आधा लटका ट्रक लोगों के लिए बना कौतूहल
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ में सड़क पुल का रेलिंग तोड़ते हुए एक 12 चक्केवाला बालू ट्रक फिल्मी स्टाइल में लटक गया। जिस समय घटना हुई उस वक्त तो पहले लोग दहल गए की बड़ा हादसा हो गया। हालांकि भगवान का शुक्र था जो इस घटना में चालक खलासी बाल-बाल बच गए। वह ट्रक नदी में गिर जाता तो बड़ी घटना हो जाती।
यह घटना को लेकर मंगलवार को महुआ में कौतूहल बनी रही। यहा सोमवार की रात करीब 10:00 बजे बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल का रेलिंग तोड़ते हुए आधा हिस्सा लटक गया। बताया जा रहा है कि ट्रक हाजीपुर की तरफ से बालू लोड कर घर लाया था। यह भी बताया जा रहा है कि महुआ सिंहराय का यह ट्रक घर पहुंचा और किसी बात को लेकर घर में तनातनी हुई। इस बीच चालक बालू लदे ट्रक को पुनः लेकर हाजीपुर की ओर निकल चला। इस बीच हाई स्पीड होने के कारण वह सड़क पुल पर चढ़ते ही अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए आधा हिस्सा झूल गया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। महुआ वाया नदी सड़क पुल पर यह पहली घटना है कि ऐसा हुआ है। जिसमें यह हादसा हुआ जोरो की आवाज हुई। आवाज सुनकर लोग दौड़े तो देखा कि ट्रक का आधा भाग पुल से लटका है। लोगों का कहना है कि ट्रक पर बालू लोड था। जिससे उसका पिछला चक्का अटक गया। जिससे बड़ी घटना टल गई। ट्रक का अगला चक्का टूटकर नदी में गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.