वार्ड सदस्य की असमायिक निधन से उनके सवजनों में कोहराम मच गया।
पातेपुर प्रखंड के बालिगांव पंचायत के वार्ड संख्या छह के वार्ड सदस्य की असमायिक निधन से उनके सवजनों में कोहराम मच गया। वार्ड सदस्य के निधन की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया राम इकबाल चौरसिया, समाजसेवी नवल किशोर राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय आदि लोगो ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बालिगांव पंचायत के वार्ड संख्या छह के वार्ड सदस्य ऋषि कुमार का असामयिक निधन हो गया. वे 30 वर्ष के थे। स्थानीय लोगो ने बताया की दिवंगत वार्ड सदस्य ऋषि कुमार को पिछले दस पंद्रह दिनों से बुखार लग रहा था। तबियत बिगड़ने पर सवजनों ने उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वार्ड सदस्य के निधन की खबर मिलते ही स्थानीय मुखिया राम इकबाल चौरसिया ने मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। वार्ड सदस्य के असामयिक निधन पर प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के साथ ही अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की ।
