मिर्जानगर में श्री हनुमान जी की प्रतिमा का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।
मिर्जानगर में श्री हनुमान जी की प्रतिमा का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज मिर्जानगर ,वार्ड संख्या सात में नवनिर्मित श्री हनुमान जी की प्रतिमा का पूरे विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ । प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे वैदिक मंत्रों के साथ आचार्य ने विधिवत पूजा संपन्न कराया। रामधुन महामंत्र का जाप अखंड रूप में कीर्तन मंडली के द्वारा किया गया। इसके उपरांत रात्रि बेला में संकीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक सहयोग से संपन्न कराया गया ,जिसमें मुख्य कार्यकर्ता सुरेश राय, नवीन कुमार, जगदीश राय ,अनिल राय, सहित अन्य लोग शामिल हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में महुआ प्रखंड वार्ड संख्या अध्यक्ष मुकेश यादव , महुआ प्रखंड पंच संघ के अध्यक्ष महेंद्र राय , मिर्जा नगर पंचायत के मुखिया पति गनौर सिंह, अरविंद राय ,मुन्ना राय, दयानंद कुमार, दिनेश राय, पप्पू कुमार, बच्चू यादव ,संतोष कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, टिंकू सिंह, प्रभु राय सहित अन्य गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
