April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फिसलकर गिरने से मौत/रिपोर्ट नवनीत कुमार,महुआ वैशाली

फिसलकर गिरने से मौत
महुआ। नवनीत कुमार
जंदाहा थाना क्षेत्र के यदुनंदनपुर निवासी एक व्यक्ति की ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर माड़ीपुर गांव में चिमनी निर्माण के दौरान भाड़ा पर से पैर फिसल जाने से गिर जाने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहरथी पंचायत के यदुनंदनपुर गांव निवासी व पूर्व वार्ड सदस्य सियावर शाह का 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार उर्फ मिट्ठू के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार अमित उर्फ मिट्ठू ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव में बन रहे नए चिमनी के निर्माण कार्य में लगा था। उसी दौरान चिमनी निर्माण के लिए बनाए गए भाड़े पर से पैर फिसल जाने के कारण नीचे गिर गया। आनन-फानन में चिमनी निर्माण में लगे मजदूरों ने अमित उर्फ मिट्ठू को इलाज हेतु स्थानीय नर्सिंग होम में ले गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । सभी का रो रो कर बुरा हाल है । ग्रामीणों की माने तो अमित उर्फ मिट्ठू चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था तथा युवा रालोजपा का पंचायत अध्यक्ष भी था। मृतक को तीन बेटी एवं दो बेटा है। सभी नाबालिग है ।बेटे की मौत का सामाचार सुनकर अमित उर्फ मिट्ठू के पिता बेसुध पड़े हैं । घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया सीता देवी ने मृतक के घर पहुंच कर कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि परिजनों को प्रदान की । वहीं स्थानीय समाजसेवी राजीव रंजन राय उर्फ जीतू राय जाप प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राजू जदयू के जिला महासचिव प्रकाश कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह पन्नालाल राय हरेंद्र सिंह रवीन्द्र शर्मा एवं उनके स्वजन परिजनों को संभालने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.