महुआ में व्यवहार न्यायालय की भूमि पर सब जज ने लगाया मुहर
महुआ में व्यवहार न्यायालय की भूमि पर सब जज ने लगाया मुहर
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ अनुमंडल मुख्यालय पर व्यवहार न्यायालय निर्माण को लेकर अधिग्रहित की गई भूमि पर सब जज ने मुहर लगाई है। सब जज व विभिन्न पदाधिकारियों ने महुआ सिंह राय मैं पूर्व से अधिकृत किए गए भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां आए सब जज सत्येंद्र कुमार पांडे ने सिंहराय में व्यवहार न्यायालय निर्माण के लिए मोहर लगा दी।
महुआ के पूर्व नगर पार्षद अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को यहां सिंहराय में पहुंचे सब जज सत्येंद्र पांडे ने अधिग्रहण की गई भूमि का निरीक्षण कर उसमें व्यवहार न्यायालय निर्माण को लेकर मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि यहां पूर्व में लगभग 6 एकड़ भूमि किसानों द्वारा व्यवहार न्यायालय निर्माण को लेकर दी गई थी। जिसका काफी काम हो चुका था। इस मौके पर पहुंचे सब जज ने यहां सिंहराय में अधिग्रहण भूमि को व्यवहार न्यायालय के लिए उपयुक्त माना। उनके साथ अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, महुआ एसडीओ संदीप कुमार, डीसीएलआर खुर्शीद अकरम, सीओ अमर सिन्हा, नगर के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव सुमन, राजस्व कर्मचारी आदि भी थे।
