April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के विभिन्न उच्च और उच्चतर विद्यालयों में दूसरे दिन ली गई गणित की परीक्षा,

महुआ के विभिन्न उच्च और उच्चतर विद्यालयों में दूसरे दिन ली गई गणित की परीक्षा,
महुआ, नवनीत कुमार
10वी की सेंटअप परीक्षा बुधवार को यहां दूसरे दिन भी विभिन्न उच्च और उच्चत्तर विद्यालयों में शांति व्यवस्था के बीच ली गई। परीक्षा को लेकर सभी उच्च और उच्चतर विद्यालयों में परीक्षार्थियों की भीड़ रही। दूसरे दिन गणित की परीक्षा ली गई।
यहां वैशाली उच्चतर विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ राम बालक यादव के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित हो रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य श्री यादव ने बताया कि परीक्षा में एक हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। रहा परीक्षार्थियों को हर संभव सुविधा दी जा रही है। यह परीक्षा आगामी 22 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यहां शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा लेने के लिए परीक्षार्थियों को विशेष हिदायत दी गई है। परीक्षा एक ही पाली में ही ली जा रही है। उधर संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर के प्रभारी प्राचार्य अजीत कुमार पप्पू ने बताया कि यहां 384 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। उधर उच्चतर विद्यालय हरपुर मिर्जानगर, सिंघाड़ा, हरपुर बेलवा, बालू घाट खेसरहिया, प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर विद्यालय महुआ, सेहान, कर्णपुरा, प्रेमराज, सरसई, अब्बूचचक गोपालपुर आदि में भी परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा चर रही है। इधर परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित की परीक्षा मे प्रश्न कुछ हार्ड थे। हालांकि सभी प्रश्न सिलेबस से ही दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.