April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक बार पुनः जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चुने गए , भगवान सिंह, उर्फ उमेश प्रसाद सिंह।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
एक बार पुनः जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चुने गए , भगवान सिंह, उर्फ उमेश प्रसाद सिंह।

गोरौल प्रखंड जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष पद पर उमेश प्रसाद सिंह उर्फ भगवान सिंह निर्विरोध चुने गए. बुधवार प्रखंड स्तरीय चुनाव में लगभग दो सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया. अध्यक्ष पद के लिये मात्र एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया. अन्य किसी व्यक्ति ने नामांकन पत्र दाखिल नहीँ किया. करीब दो घंटे के उपरांत निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने इसकी घोषणा की। घोषणा होते प्रतिनिधियों ने ताली बजाकर र फूल मालाओं से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया.
स्वागत करने बालो मे मुख्यरूप से सत्यनारायण सिंह, बच्चू सिंह, चंद्रशेखर सिंह पटेल, चन्द्रदीप सिंह, अमन कुमार मेहता, मो अंसार अहमद, रमेश पासवान, लक्ष्मी कुमारी, सुरेश प्रसाद सिंह, वेदप्रकाश पटेल, अहमद हुसैन, मोहम्मद हफीज, संजय कुमार,रंजीत कुमार, प्रियंका कुमारी, सिंह,सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.