मकदूम शाह के चादरपोशी में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़-
मकदूम शाह के चादरपोशी में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़-
नयागांव(सारण)नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरवा गाछी गांव में स्थित बाबा मकदूम शाह के मजार पर गुरुवार को सलाना उर्स मेला का आयोजन किया गया यह उर्स मेला हिन्दू मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक माना जाता है मकदूम शाह के मजार पर मुस्लिम एवं हिन्दू समुदाय के अकीदतमंदों द्वारा चादर चढ़ाकर बाबा से मन्नत मांगते है।वहीं चादरपोशी से पहले बैण्ड बाजे के साथ गाँव वाले पूरे इलाके में चादर को लेकर घुमाते हुए बाबा के मजार पर चादरपोशी करते हैं।इस मौके पर नयागांव समेत कई गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।
