तीसरी बार सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुने गए चंदेश्वर प्रसाद भारती-
तीसरी बार सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुने गए चंदेश्वर प्रसाद भारती-
नयागांव(सारण)सोनपुर प्रखंड अंतर्गत लालू यादव चौक भरपुरा के पास रमेश चौरसिया के व्यवसायिक भवन परिसर के हॉल में गुरुवार सोनपुर प्रखंड अध्यक्ष का सांगठनिक चुनाव जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद किशोर सिंह,प्रखंड पर्यवेक्षक मनु गिरी,प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से वर्तमान जदयू प्रखंड अध्यक्ष सोनपुर चंदेश्वर प्रसाद भारती को तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।चुनाव के बाद सभी साथियों ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद भारती को फूल मालाओं से सम्मानित किया इस सांगठनिक चुनाव में सोनपुर प्रखंड के 23 पंचायत के सभी पंचायत अध्यक्षों तथा सभी सक्रिय सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
श्री भारती को प्रखंड अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव कामेश्वर महतो ने रखा जिसका समर्थन भगवानदास ने किया जिसपर उपस्थित सभी लोगों ने इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति समर्थन कर दिया तथा सभी ने एक साथ हाथ उठा कर प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कर दिया। श्री भारती सोनपुर प्रखंड के तीसरी बार जदयू के अध्यक्ष चुने गए हैं।इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है जिसमे मुख्यरूप से रमेश प्रसाद चौरसिया उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश, प्रियदर्शी कुमार चौरसिया पूर्व उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश,विनोद कुमार सिंह,शंकर कुमार मालाकार,पारसनाथ गुप्ता, विजय कुमार दांगी युवा अध्यक्ष,प्रिंस कुमार,जेपी यादव,सुधीर सिंह,महेश्वरी सिंह,हरि नारायण सिंह, लोकनाथ सिंह, अशोक तिवारी, वीरेंद्र साहनी, जनार्दन सिंह,बच्चन महतो,विनोद शर्मा,अनिल कुमार,राकेश दांगी,अशोक चौरसिया, उमाकांत सिंह,अरविंद कुमार, सिद्धेश्वर शर्मा,मनोज महतो, शौकत अली,भोला मियां, सत्येंद्र सिंह, जय कुमार सिंह, शिव विलास सिंह आदि समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता इस सांगठनिक चुनाव में सम्मिलित हुए।
