April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 “तरंग ” कार्यक्रम का आयोजन

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। मिली जानकारी के अनुसार

बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 “तरंग ” कार्यक्रम का आयोजन
। बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 तरंग कार्यक्रम का आयोजन
एवं भारत स्काउट गाइड क्रियाशीलन को लेकर प्रखंड संसाधन केंद् गोरौल प्रखंड के उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालयो के शारीरिक शिक्षक एवं स्काउट मास्टर, गाइड लीडर की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में तरंग कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सर्वसम्मति से शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया । जिसमें श्री हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव, कार्तिक कुमार, मथुरा प्रसाद, नीलम कुमारी एवम कलीम आरपी के नाम का चयन किया गया ।वहीं विशेषज्ञ के तौर पर उच्च विद्यालय बेलवर घाट के शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, प्रणव कुमार, नरेंद्र प्रसाद सिंह का चयन किया गया । बैठक में शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की विद्यालय पर पढ़ने लिखने का स्वच्छ माहौल बनाने की आवश्यकता है। ताकि बच्चे पूरे मनोयोग से सीखने सिखाने की गतिविधि में शामिल हो सके ।वर्ग कक्ष के कमजोड बच्चो को वर्ग में आगे बैठा कर उनके साथ आत्मीय व्यवहार अपनाते हुए उनको हिंदी पढ़ने लिखने में मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। वही बैठक से पूर्व स्काउट गाइड क्रियाशील में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए स्काउट मास्टर उमेश कुमार प्रसाद सिंह एवं नरेंद्र प्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया । वहीं भारत स्काउट गाइड के प्रखंड प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को सम्मानित किया गया ।बैठक में स्काउट मास्टर विकास कुमार ,प्रेम सिंह, राजीव कुमार, मथुरा प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ,वीर चंद्र पासवान ,सुमन कुमार, सुधीर कुमार, इंदरजीत कुमार ,नीलम कुमारी, मोहम्मद हाशिम सहित शैलेश कुमार, परमानंद कुमार, फरहा जवी, कौशल्या देवी ,सौरव कुमार दिवाकर, मोहम्मद शाहिद हुसैन, बैजनाथ प्रसाद सिंह, रामचंद्र साह, उमेश ठाकुर ,सुमन कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, राकेश कुमार ,मोहम्मद नफीस आलम, प्रणव कुमार ,संतोष कुमार, मोहम्मद नेयाजुल हक, राजीव कुमार, लखींद्र पंडित, शशि नंदन सहाय, सुनील कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.