केंद्रीय जांच टीम ने पातेपुर कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया जांच।
केंद्रीय जांच टीम ने पातेपुर कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया जांच।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय श्रीराम चंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय पातेपुर से सम्बद्ध का दो दिवसीय निरीक्षण भारत सरकार की टीम के द्वारा किया गया।टीम का स्वागत विधालय की छात्राओं के द्वारा किया गया। जांच टीम के द्वारा पुछे गए एक एक प्रश्न का संतोषजनक जवाब संचालक सह प्रभारी प्राचार्य श्याम प्रसाद के साथ साथ छात्राओं एवं अन्य कर्मीयों के साथ ही अभिभावकों ने जांच टीम को दिया। जांच टीम ने छात्राओं की सभी गतिविधियों को देखा। छात्रवास के अनुशासन व्यवस्था,साफ सफाई, छात्राओं के दिनचर्या से जांच टीम काफी संतुष्ट हुई। जांच टीम के द्वारा श्रीराम चंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण कर संतुष्टि जाहिर की गई। वहीं टीम के द्वारा सभी अभिलेखों को भी एक एक कर जांच की गई। सभी कर्मीयों एवं छात्राओं से अलग अलग पुछ ताछ कर दिए गए जवाब से संतुष्ट टीम हुइ। जांच टीम के द्वारा छात्रवास परिवार को काफी उत्साहित देखा गया। जांच टीम ने विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंध कमिटी के सदस्यों से भी अलग अलग बात कर विधालय का हाल जाना। जांच टीम के द्वारा निरीक्षण पंजी, में संचालक की सराहना की गई एवं अनुशासन व्यवस्था, दिनचर्या आदि काफी अचछा होने की बात लिखी गई। जांच के समापन पर संचालक सह प्रभारी प्राचार्य श्याम प्रसाद सिंह एवं वार्डन के द्वारा कस्तुरबा गांधी का चित्र जांच टीम को देकर सम्मानित किया वहीं वहीं छात्राओं की बैंड टीम ने बैंड बजा कर टीम का स्वागत किया।
