कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में जागेश्वर राय को मिली केंद्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी ।
कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में जागेश्वर राय को मिली केंद्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) मुजफ्फरपुर जिला की कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए सभी दल दमखम के साथ अपने अपने उम्मीदवार उतारा है ।वही महागठबंधन ने जनता दल (यू )के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है ।चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए केंद्रीय कार्यालय प्रभारी के रूप में विधानसभा सदस्य पंकज मिश्रा एवं जदयू प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय को नियुक्त किया गया है।बताते चलेगी श्री राय वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता है, साथ ही साथ बिहार प्रदेश जदयू के महासचिव भी है। जागेश्वर राय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव जनता दल यूनाइटेड के मनोज कुशवाहा की सर्वाधिक मतों से जीत होगी ।वैसे कुढ़नी विधानसभा में सब दल अपना अपना दमखम के साथ भाग आजमा रहे हैं ।आने वाले वक्त में ही पता चल सकेगा की जनता किसको अपना समर्थन देती है।
