April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सुरक्षित शनिवार के तहत प्रत्येक शनिवार को एक नया कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

बिहार सरकार के आदेश के आलोक में सुरक्षित शनिवार के तहत प्रत्येक शनिवार को एक नया कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसके तहत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बैगलेस सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास में नवाचारी चेतना सत्र के तहत छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर ” बैगलेस” शब्द की आकृति बनाई . इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने छात्रों से कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को किताब एवं बैग के बोझ से मुक्त करते हुए व्यवहारिक एवं नैतिक ज्ञान , सृजनात्मकता ,नवाचार, तर्कचिंतन, कला एवं सौंदर्य, खेलकूद, देश की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर, योग एवं स्वच्छता से अवगत कराना है. आज के दिन बच्चे विद्यालय में तो होंगे परंतु उनके कंधों पर किताबों का बोझ नहीं होगा. साथ ही नवंबर माह में दिए गए विषय ‘मैं हूं खिलाड़ी ‘के तहत शारीरिक व्यायाम, आइस ब्रेकर, जुंबा ,एरोबिक्स, इंडोर गेम्स ,आउटडोर गेम्स, स्थानीय खेल इत्यादि को महीने में वाले शनिवार में विभक्त कर इसका आयोजन किया गया. बैगलेस शनिवार ,सुरक्षित शनिवार ,हर शनिवार एक रोचक नवाचार की सूचना बच्चों को पूर्व से मिल चुकी थी जिससे आज कुछ नया होने के उद्देश्य से बच्चे काफी उत्साहित थे . संगीत की धुन पर विभिन्न प्रकार के व्यायाम एवं अन्य गतिविधियां कराई गई इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिशुपाल सुंदरम, मोहम्मद शाह आलम ,रंजू कुमारी ,प्रियंका कुमारी, दीप्ति कुमारी ,नीलू कुमारी ,राजेश रंजन ,सुरेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.