April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

पातेपुर थाना क्षेत्र के सहवाजपूर पुरैना गांव से छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत लाखो रुपए बताई गई है। पुलिस इस मामले में दो लोगो के विरुद्ध नामजद प्रथिमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संघन छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कस्तूरी सराय गांव निवासी विकाश कुमार उर्फ बाबा द्वारा भारी मात्रा में शराब को शहवाजपुर पुरैना गांव निवासी राजू सिंह के घर में छुपाकर रखा गया है। जहां से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने पर थाने में तैनात ए एस आई मनोज कुमार राय को पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर छापेमारी के लिए भेजा गया। पुलिस जब शहवाजपुर पुरैना गांव पहुंच कर उक्त धंधेबाज राजू सिंह के घर जाकर छापेमारी की तो पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांडो के 75 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालाकि पुलिस के पहुंचते ही धंधेबाज मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस बरामद शराब को जप्त कर थाने ले आई। इस मामले में पुलिस ने उक्त दोनों धंधेबाजों के विरुद्ध नामजद प्रथिमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शहवाजपुर पुरैना गांव से कुल 613लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस इस मामले में धंधेबाजों के विरुद्ध प्रथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.