*बाजार समिति के पास हुई गल्ला कारोबारी के साथ लूटपाट व गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने किया एक बदमाश को किया गिरफ्तार*
*बाजार समिति के पास हुई गल्ला कारोबारी के साथ लूटपाट व गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने किया एक बदमाश को किया गिरफ्तार*
समस्तीपुर(जकी अहमद)
मथुरापुर ओपी हल्का के बाजार समिति के निकट बीते 10 नवम्बर 2022 की संध्या हुई गल्ला कारोबारी से लूट और गोली मारकर घायल किए जाने की घटना में पुलिस ने एक बदमाश को लूटी गई राशि में से पांच हजार रूपये और एक मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कल्याणपुर थाना हल्का के कोल्हुवारा निवासी स्व0 सुखलाल पासवान के पुत्र संगम उर्फ भुल्ला के तौर पर कि गई है। इस सिलसिले में शनिवार को सदर डीएसपी सभा कक्ष आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस उप कप्तान मो0 सेहबान हबीब फखरी ने बताया कि इस घटना के उदभेदन और उसमें संलिप्त बदमाशों कि गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर पुलिस कप्तान हृदयकांत के निर्देश पर उनके नेतृत्व में 18 नवम्बर 2022 को एसआईटी टीम का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार कि गई विस्तृत पूछताछ में उसने कई कांडो में अपनी संलिप्तता कबूल कि है। पुलिस के मुताबिक बीते 14 अक्टूबर 2022 को मथुरापुर ओपी हल्का के तहत किराना दुकान में हुई लूटपाट और कल्याणपुर थाना हल्का के मुक्तापुर में हुई लूटपाट कि घटना में गिरफ्तार आरोपी ने अपनी संलिप्तता कबूल कि है। बताया जाता है कि उसके उपर वारिसनगर और कल्याणपुर थाने में कई मामले दर्ज हैं। एसआईटी टीम में सदर डीएसपी मो0 सेहबान हबीब फखरी, नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, डीआईयू शाखा प्रभारी अनिल कुमार, पीएसआई राजन कुमार, फैजुल अंसारी एवं डीआईयू शाखा के सिपाही अखिलेश कुमार शामिल थे। बता दें कि 14 अक्टूबर की संध्या मथुरापुर ओपी के बाजार समिति के पास लूटपाट के दौरान किराना कारोबारी अनिल चौरसिया को बदमाशो ने गोली मारकर घायल कर दिया था हालांकि कारोबारी के ज़रिया बहादुरी दिखाते हुए गोली लगने के बावजूद एक बदमाश को पकड़ लिया गया था। जिसकी पहचान बंगरा थाना हल्का के शादीपुर गांव निवासी उमेश सिंह के पुत्र अविनाश कुमार के तौर पर हुई है। जिसके बाद पकड़े गये बदमाश को भीड़ ने जमकर पिटाई भी कर दी थी उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ घटना को अंजाम देने के बाद दो अन्य बदमाश लूटी गई राशि लेकर भागने में कामयाब हो गया था।
