April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सिंघाड़ा के 3 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी

सिंघाड़ा के 3 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ के सिंघाड़ा उत्तरी वार्ड संख्या 6 और 9 में शनिवार को विद्युत विभाग के द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी की गई। इस छापेमारी में 3 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया गया है।
महुआ के कनीय विद्युत अभियंता अरविंद कुमार ने दिए आवेदन में लिखा है कि उन्होंने बिजली चोरी के खिलाफ सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत में छापेमारी की। इस दौरान वार्ड संख्या छह में लालदेव पासवान के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। उनके यहां पूर्व में बकाया राशि के कारण विद्युत विच्छेद किया गया था। इसके बावजूद चोरी कर बिजली जलाई जा रही थी। उनके यहां 20825 बकाया के साथ 7811 रुपए अर्थदंड लगाया गया है। इसी पंचायत के वार्ड संख्या 9 में बसंत कुमार के यहां विद्युत विच्छेद के बावजूद बिजली चोरी करते पकड़ी गई उन पर 5239 बकाया के साथ 7811 अर्थदंड लगाया गया। वार्ड संख्या 9 में ही महेश पाठक के यहां विद्युत विच्छेद के बावजूद बिजली चोरी पकड़ी गई उन पर 2331 बकाया के साथ 7811 अर्थदंड लगाया गया है। तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आयोजन मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.