जयंती पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
जयंती पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
महुआ, नवनीत कुमार
आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 105 वी जयंती शनिवार को यहां विभिन्न जगहों पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
महुआ के कन्हौली मोड़ स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व, रामजी चौधरी के स्मृति भवन पर पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। यहां कांग्रेश पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में जयंती कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर ऋतुराज, ऋतुरानी, माया साह, राजकमल जयसवाल, ललिता देवी, राहुल कुमार, मोहन कुमार, अशोक सिंह, रघुवंश सिंह, सौरभ कुमार, राहुल कुमार, विवेक कुमार, राजीव आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। यहां अशोक जायसवाल ने स्व. गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्हें आयरन लेडी बताया। चांदसराय में कांग्रेसी नेता संजय मिश्रा और कुमारी इंदुबाला के नेतृत्व में स्व इंदिरा गांधी को याद किया गया। यहां विश्वनाथ बैठा आदि ने अपने विचार रखे। महुआ में नायसो संगठन के सुमित सहगल के द्वारा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कन्हौली, रानीपोखर, बेलकुंडा, डोगरा, छतवारा, कुशहर आदि स्थानों पर भी स्व गांधी को याद किया गया।
