April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार राज्य बज्जिका विकास परिषद जिला शाखा वैशाली के कार्य कारिणी की बैठक आयोजित

बिहार राज्य बज्जिका विकास परिषद जिला शाखा वैशाली के कार्य कारिणी की बैठक बागमली स्थिति बेटी विधायन में कार्यकारी अध्यक्ष श्री शंभूशरण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बज्जिका भाषा को संविधान की अष्टम् अनुसूची में शामिल कराने, जनगणना में बज्जिका भाषा के लिए खास कोड निर् धारित करने और बज्जिका अकादमी गठन कराने के लिए सरकार पर दबाव, और आन्दोलन करने की रूप रेखा तय की गई। बैठक में बज्जिका भाषा की एक वार्षिक पत्रिका निकालने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया।
सभा की प्रत्येक निर्णय की जानकारी संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर नवल किशोर श्रीवास्तव को कार्यकारी अध्यक्ष और महासचिव देंगे।
बैठक में संस्था के संरक्षक पूर्व प्राध्यापक श्री विष्णु नंदन गुप्ता,महासचिव हरिविलास राय, उपाध्यक्ष मणिभूषण प्र० सिंह अकेला, रवीन्द्र कुमार रतन, साधना कृष्ण, अशोक कुमार सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, राजीव कुमार गोल्टू, मुस्कान कुमारी, लालबहादुर प्रसाद बिरजू सिंह, आदि उपस्थित थे। डॉo अशोक कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक के कारवाही स्थगित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.