महुआ में संत जोसफ स्कूल के 90 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिय भेजा गया पटना।
महुआ में संत जोसफ स्कूल के 90 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिय भेजा गया पटना।
महुआ।महुआ बाजार के मुकुंदपुर में स्थित संत जोसफ स्कूल के 90 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिय पटना भेजा गया।जहां बच्चों को विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को भ्रमण कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार संत जोसफ स्कूल के सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह एमडी सीमा सिंह के संयुक्त नेतृव में बच्चों का नियमित वर्ग संचालन के साथ साथ देश दुनिया की ऐतिहासिक धरोहरों को दिखाने के लिय बीते सप्ताह नवादा जिले के राजगीर तथा पावापुरी के साथ अन्य धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। जिसमें सीनियर सिटीजन के बच्चें शामिल थे।रविवार को एक बार फिर जूनियर वर्ग के बच्चों को पटना भेजा गया।जहां चिड़ियाघर, म्यूजियम,महावीर मंदिर,गोल घर, पार्क के साथ ही अन्य जगहों का भ्रमण कराया गया।सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया की इस वर्ष बच्चों की संख्या अधिक देखते हुए तीन ग्रुपों में बांटकर अलग अलग जगहों पर शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। जिसमें पहले ग्रुप के बच्चों को राजगीर तो रविवार को दूसरे ग्रुप के बच्चों को पटना तो तीसरे और अंतिम ग्रुप के बच्चों को 27 नवंबर को वैशाली का भ्रमण कराया जाएगा।रविवार को प्राचार्य विवेक कुमार के नेतृव में पटना भ्रमण के लिय अनिकेश कुमार सावन,अनिमेष कुमार सामर्थ,अनमोल,पूजा,स्वीटी,दीप शिखा, आर्यन समेत 90 बच्चें स्कूल भान से पटना के लिय रवाना हुए।
फोटो/ पटना जाने के लिय स्कूल बस में चढ़ते बच्चे।
