April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पटना:मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महानिदेशक सह अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम श्री विनय कुमार की धर्मपत्नी चित्रा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

महानिदेशक सह अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम श्री विनय कुमार की धर्मपत्नी चित्रा के निधन पर एबं झारखण्ड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ० सबा अहमद के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

सनोवर खान/नसीम रब्बानी

पटना:मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महानिदेशक सह अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम श्री विनय कुमार की धर्मपत्नी चित्रा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० चित्रा नेक दिल और सरल हृदय महिला थीं। उनकी सामाजिक कार्यों में गहरी अभिरूचि थी ।

मुख्यमंत्री ने श्री विनय कुमार से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी । मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की ।दूसरी ओर
झारखण्ड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ० सबा अहमद के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि स्व० डॉ० सबा अहमद समाजसेवी, संघर्षशील एवं लोकप्रिय नेता के साथ-साथ अच्छे नेत्र चिकित्सक भी थे। स्व० डॉ० सबा अहमद एकीकृत बिहार सरकार में मंत्री भी रहे थे। उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवारवालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.