April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भारत की प्रथम की प्रथम महिला प्रघानमंत्री इनदिरा गांघी की 105wijanti मनाई गई.

भारत की प्रथम की प्रथम महिला प्रघानमंत्री इनदिरा गांघी की 105wijanti मनाई गई.
वयूरो चीफअंजुमशहाब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर बिहार.
अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष व अखिल भारतीय रविदास जागरण महासभा के अध्यक्ष एवं सकरा (सु०) विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ” भारत रत्न ” लौह महिला आदरणीय श्रीमती इन्दिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी 105 वी जयंती मनाई। श्री राम ने स्व० इन्दिरा गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में इन्दिरा जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने देश की एकता व अखण्डता बनाये रखने के लिए आजीवन संघर्षरत रहीं और भारत के चौतरफा विकास के‌ लिए एवं दलित, पिछड़ों, दबे – कुचले लोगों के उत्थान व विकास के‌ लिए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किये जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है श्रीमती इन्दिरा गांधी जी ने अपनी कार्य कुशलता से देश ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में अपने देश भारत का परचम लहराया और भारत को आत्म निर्भर बनाया, पाकिस्तान की धरती पर लगभग एक लाख पाकिस्तानी सेना को आत्म समर्पण कराया एवं बंगला देश को आजाद कराया, बैंकों का राष्ट्रीयकरण कराया, हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलायी।‌ श्रीमती इन्दिरा गांधी जी ने अपनी आखरी सभा में अन्तिम सम्बोधन में कही थी — ” मैं रहूं या नही, मेरे खून का एक – एक कतरा देश के लिए काम आयेगा”।‌ इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में :– अखिल भारतीय रविदास जागरण महासभा के अध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष उमेश कुमार राम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनवमी प्र० ठाकुर, अलखनिरंजन शर्मा, रामसागर प्रसाद, अनिता देवी, शिवम कुमार, अमित कु० चौधरी, संजय दास, राजेश कु० शुक्ला, प्रेम कु० मिश्रा, शिवजी राय, मो० इस्तेयाक अंजुम, राजेन्द्र राम, जिसान अहमद, प्रशान्त राज, सिद्धार्थ कुमार, राहुल कुमार, शत्रुघ्न सहनी, मनोज कु० सिंह, बैधनाथ राय, पप्पू यादव, अजय कु० राय, दिलीप कुमार, राकेश कु० राय, सत्येन्द्र कु० सिंह, राजकुमार झा, रामनरेश राय, नवीन कु० झा, सुमन कुमार सहित अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.