April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ क्षेत्र के वरीय पुलिस पदाधिकारी की पत्नी के निधन पर शोक की लहर

महुआ क्षेत्र के वरीय पुलिस पदाधिकारी की पत्नी के निधन पर शोक की लहर
आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
महुआ, नवनीत कुमार
एक संवाददाता। वरीय पुलिस पदाधिकारी के पत्नी की निधन की खबर रविवार को मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही यहां लोगों को खवर मिली कि महुआ थाने के रामपुरानी निवासी और पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक विनय कुमार की पत्नी 55 वर्षीय चित्रा शुक्ला की निधन हो गई। यह खबर सुनते ही गांव ही नहीं बल्कि पूरे इलाके के लोग सन्न रह गए।
बताया जा रहा है कि पुलिस भवन निर्माण निगम में अपनी बखूबी कर्तव्य निर्वहन कर रहे महानिदेशक विनय कुमार की पत्नी चित्रा शुक्ला बीते एक सप्ताह से बीमार चल रही थी और उनका इलाज पटना रुबन अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत एकाएक बिगड़ गई और उन्होंने रविवार की सुबह अंतिम सांस ली। चित्रा शुक्ला अपने पीछे इकलौता पुत्र दीप्तांशु (गोले) और एक पुत्री दीपिका (गोल्ड) को छोड़ गई हैं। वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी विनय कुमार के भाई धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि चित्रा शुक्ला का अंतिम संस्कार पटना में किया गया। इधर इस मनहूस खबर से राम पुरानी ही नहीं बल्कि महुआ और आसपास के गांव में शोक की लहर है। लोगों ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है। हर लोग इस घटना से दुखी हैं। उधर वरीय पुलिस अधिकारी की पत्नी की हुई आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.