हरपुर मिर्जानगर हाई स्कूल के मैदान में सेना अभ्यार्थियों ने जमकर किया हंगामा ।
हरपुर मिर्जानगर हाई स्कूल के मैदान में सेना अभ्यार्थियों ने जमकर किया हंगामा ।
–सेना अभ्यार्थियों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लगाए नारे।
वैशाली जिला अंतर्गत महुआ प्रखंड क्षेत्र के हरपुर मिर्जानगर हाई स्कूल के मैदान में सेना अभ्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया । जहां खेल मैदान के चारों तरफ सेना अभ्यार्थी दौड़ का अभ्यास करते हैं जिसको स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने को लेकर कटाई किया जा रहा है। युवाओं का कहना है के इस मैदान के दूसरे ओर पूरा जगह खाली है जहां स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा सकता है लेकिन दौड़ने वाले जगह को काटना गलत है ।
युवाओं के समर्थन में आए छात्र नेता प्रकाश कुमार ने कहा की यह मैदान क्षेत्र अंतर्गत एकमात्र ऐसी मैदान है जहां सेना की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए दौड़ने का जगह है ,बगल मे स्वस्थ केंद्र बनाई जा सकती है । पिछले कई वर्षों से इस मैदान में सेना की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए रनिंग ट्रैक बनाने के लिए हम लोगों ने कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात किया लेकिन पूरा नहीं किया गया और वहीं दूसरी ओर जो युवाओं ने खुद से मिट्टी भर बनाया उसको भी बर्बाद करने का काम किया जा रहा है , इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे ।
रोशन कुमार ने कहा आगामी 10 दिन बाद आर्मी भर्ती है और ऐसे समय में इस जगह को जगह की कटाई करना युवाओं के लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है इस पर रोक लगना चाहिए ।
युवाओं ने कटाई हुई गड्ढे में बैठकर सभी जनप्रतिनिधि और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
इसमें एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार ,विजय कुमार, रोशन कुमार ,सुशील कुमार ,रंजन कुमार, राहुल कुमार, राहुल कुमार, अनुज कुमार ,राजेश कुमार, गोलू कुमार, प्रेम कुमार समेत दर्जनों युवा उपस्थित रहे ।
